आईडीबीआई बैंक राष्ट्र निर्माण में लगी एक प्रधान संस्था है. अपनी सतत् बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आईडीबीआई बैंक ने बैंकिंग तथा वित्तीय प्रणाली के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहायक संस्थाओं और संयुक्त उद्यमों की स्थापना की है.
|
आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज़ (आईसीएमएस) |
|
|
|
|
|
|
|
आईसीएमएस, आईडीबीआई बैंक के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था ने 1993 में ब्रोकिंग और वितरण कंपनी के रूप में कार्य आरंभ किया. वर्तमान में इसके कारोबार में मर्चेंट बैंकिंग, स्टॉक ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों का वितरण, कॉरपोरेट सलाहकारी सेवाएं, ऋण व्यवस्था एवं अंडरटेकिंग, पेंशन तथा पीएफ निधियों का पोर्टफोलियो प्रबंध और अनुसंधान सेवाएं शामिल हैं.
ऑनलाइन निवेश करें – इक्विटी, म्युच्युअल फंड और आईपीओ - www.idbidirect.in |
 |
|
|
|
|
|
|
आईडीबीआई इंटेक लिमिटेड (आईआईएल) |
|
|
|
|
|
|
|
आईआईएल की शुरुवात मार्च 2000 में आईडीबीआई बैंक के संपूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था के रूप में बैंक के सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यों के लिए की गई. कंपनी की प्रमुख कारोबारी गतिविधियों में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं, सूचना सुरक्षा पद्धतियां, राष्ट्रीय संपर्क केद्र और आउटबाउंड सेल्स टीम मुख्य हैं.
वेबसाइट: www.idbiintech.com |
 |
|
|
|
|
|
|
आईडीबीआई असेट मैनेजमेंट लिमिटेड (आईएएमएल) |
|
|
|
|
|
|
|
आईएएमएल की स्थापना 25 जनवरी 2010 को हुई थी और यह आईडीबीआई बैंक लि. की सहायक संस्था है. आईएएमएल, आईडीबीआई म्युचुअल फंड द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का निवेश प्रबंधक है. यह फंड निवेशकों की विभिन्नई आवश्यडकताओं और जोखिम प्रोफाइल को ध्यांन में रखते हुए इक्विटी, डेट और गोल्डक में विविध उत्पा्दों की पेशकश करता है.
वेबसाइट: www.idbimutual.co.in |
 |
|
|
|
|
|
आईडीबीआई एमएफ ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (आईएमटीसीएल) |
|
|
|
|
|
|
|
आईएमटीसीएल, आईडीबीआई बैंक लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था है और इसकी स्थापना 25 जनवरी 2010 को की गई थी. यह कंपनी आईडीबीआई म्युचुअल फंड के ट्रस्टी के रूप में कार्य करती है. सेबी म्युचुअल फंड रेग्युलेशन 1996 के अनुसार ट्रस्टी यह सुनिश्चित करते हैं कि म्युचुअल फंड के सभी कार्य विनायमक ढाँचे के अधीन किये जाएं.
वेबसाइट: www.idbimutual.co.in |
 |
|
|
|
|
|
|
आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज़ लिमिटेड (आईटीएसएल) |
|
|
|
|
|
|
|
आईटीएसएल की स्थापना 8 मार्च 2001 को ट्रस्टीशिप और अन्य संबंधित कारोबार करने के लिए की गई थी. 01 अक्तूबर 2011 में आईटीएसएल के 14.92% अतिरिक्त शेयरों के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप आईटीएसएल में आईडीबीआई बैंक की शेयरधारिता 39.78% से बढ़ कर 54.70% हो गई और यह आईडीबीआई बैंक की सहायक संस्था बन गई. कंपनी के मौजूदा कार्यों में सिक्युरिटाइजेशन लेनदेन के ट्रस्टी के रूप में कार्य करना, बांड/डिबेंचर ट्रस्टी के रूप में कार्य करना, सिक्युरिटी ट्रस्टीशिप समनुदेशन कार्य, शेयर प्लेज ट्रस्टी, वेंचर कैपिटल फंड, सेफ कीपिंग, एस्क्रो एजेंसी और अन्य ट्रस्टीशिप सेवाएं शामिल हैं.
वेबसाइट: www.idbitrustee.com |
 |
|
|
|
|
|
आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (आईडीबीआई फेडरल) |
|
|
|
|
|
|
|
आईडीबीआई फेडरल , आईडीबीआई बैंक लि., दि फेडरल बैंक लि. और एजेस इंश्योरेंस इंटरनेशनल (एजेस) की संयुक्त उद्यम जीवन बीमा कंपनी है. आईडीबीआई फेडरल ने मार्च 2008 में परिचालन आरंभ किए. आईडीबीआई फेडरल में आईडीबीआई बैंक की 48% इक्विटी शेयरधारिता है जबकि फेडरल बैंक लि. और एजेस प्रत्येक के पास इसके 26% इक्विटी शेयर हैं. कंपनी के जीवन बीमा कारोबार में वैयक्तिक जीवन बीमा ओर पेंशन और ग्रुप जीवन बीमा तथा गैर सहभागी,स्वास्थ्य और सम्बद्ध क्षेत्र शामिल हैं. आईडीबीआई फेडरल की आईडीबीआई बैंक और फेडरल बैंक से बैंकाश्योरेंस सहभागिता है तथा यह अपने नेटवर्क के ज़रिए भी अपनी योजनाएं वितरित करता है. अपने वितरण आधार को और फैलाने के उद्देश्य से इसने वैकल्पिक और प्रत्यक्ष वितरण माध्यम भी स्थापित किया है.
वेबसाइट: www.idbifederal.com |
 |
|